प्रत्‍युषा बनर्जी के ब्‍वॉयफ्रेंड राहुल राज फिर विवादों में, अभिनेत्री ने लगाया आरोप, FIR दर्ज

प्रत्‍युषा बनर्जी के ब्‍वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का तो विवादों से पुराना नाता रहा है. हाल ही में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल राहुल पर 21 वर्षीया अभिनेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. घटना अंधेरी के एक रेस्‍तरां की है जहां राहुल […]

प्रत्‍युषा बनर्जी के ब्‍वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का तो विवादों से पुराना नाता रहा है. हाल ही में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल राहुल पर 21 वर्षीया अभिनेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

घटना अंधेरी के एक रेस्‍तरां की है जहां राहुल राज अपने दोस्‍तों के साथ पहले से मौजूद थे और शराब पी रहे थे. अभिनेत्री वहां अपने प्रोड्यूसर दोस्‍त के साथ पहुंची. राहुल एक्‍ट्रेस और प्रोड्यूसर के पास पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. अभिनेत्री का कहना है कि इस घटना के दौरान राहुल नशे में थे.

उन्‍होंने आगे बताया,’ रात करीब 12:30 बजे जब हमलोग रेस्‍तरां पहुंचे तो हमदोनों को देखकर राहुल गुस्‍से में आ गये. वो हमलोगों के पास आये और मेरे प्रोड्यसूर के साथ बहस करने लगे और फिर उनके साथ मारपीट करने लगे. जब मैंने राहुल को रोकने की कोशिश की तो उसने मेरे साथ भी गालीगलौच की. जब मैं राहुल के साथ वहां मौजूद उनकी महिला मित्र के पास गई तो उसने भी मेरे साथ मिसबिहेव किया और कहा कि राहुल जो कर रहा है वो बिल्‍कुल सही है.’

अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि,’ राहुल बोल रहे थे कि मैंने कई महिलाओं को हैंडल किया है. प्रत्‍युषा के केस में पुलिस में मेरे साथ कुछ नहीं कर पाई तो तुम कौन होती हो, तुम कुछ भी नहीं हो.’ वहीं अभिनेत्री के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले को सीसीटीवी फुटेज ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >