डांस रियेलिटी शो के दौरान शिल्‍पा शेट्टी ने बच्‍चों से कराया योग

अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी को योग से बेहद लगाव है, इस बात से सब वाकिफ हैं. उनका यह लगाव डांस रियेलिटी शो के दौरान भी दिखा. दरअसल टीवी शो ‘सुपर डांसर’ के एलिमिनेशन राउंड के दौरान उन्‍होंने बच्‍चों से योग करवाया. शिल्‍पा जल्‍द ही डांस शो में अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ बतौर जज […]

अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी को योग से बेहद लगाव है, इस बात से सब वाकिफ हैं. उनका यह लगाव डांस रियेलिटी शो के दौरान भी दिखा. दरअसल टीवी शो ‘सुपर डांसर’ के एलिमिनेशन राउंड के दौरान उन्‍होंने बच्‍चों से योग करवाया. शिल्‍पा जल्‍द ही डांस शो में अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ बतौर जज के नजर आयेंगी.

प्रोडक्‍शन हाउस के सूत्रों के मुताबिक, ऑडिशन राउंड के दौरान शिल्‍पा के लिए बच्‍चों को एलिमिनेट करना बेहद मुश्किल था. वो बच्‍चों को रोता हुआ और दुखी नहीं देख सकती. ऐसे में बच्‍चों के तनाव को दूर करने के लिए उन्‍होंने एलिमिनेशन राउंड में योगा सेशन कराया.

यह रियेलिटी शो सोनी चैनल पर 10 सितंबर से ऑनएयर होने जा रहा है. शिल्‍पा एक बेटे की मां है लेकिन आज भी वे अपनी छरहरी काया के लिए फैंस के बीच फेमस है. शिल्‍पा अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती है. उनका मानना है कि उनके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और खूबसूरत काया का कारण योग है.

शिल्‍पा शेट्टी इससे पहले ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिये’ जैसे टीवी डांस रियेलिटी शो को जज कर चुकी हैं. वो फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >