लाल बाग पहुंचे अमिताभ बच्‍चन

मुंबई : महाराष्‍ट्र सहित राज्य से सटे कई जगहों में गणेश चतुर्थी की धूम है. जहां देश भर में गणपति की स्‍थापना को लेकर धूम मची है वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारें भी पीछे नहीं हैं. बॉलीवुड सितारों ने भी अपने घर गणपति स्थापित की है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर […]

मुंबई : महाराष्‍ट्र सहित राज्य से सटे कई जगहों में गणेश चतुर्थी की धूम है. जहां देश भर में गणपति की स्‍थापना को लेकर धूम मची है वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारें भी पीछे नहीं हैं. बॉलीवुड सितारों ने भी अपने घर गणपति स्थापित की है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. बॉलीवुड दबंग सलमान खान, सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, शिल्पा शेट्टी समेत बॉलीवुड सितारों ने अपने घर गणपति की स्थापना की, तो कुछ सितारे गणपति के दर्शन करने पहुंचे. सलमान खान के घर पर गणपति पधारे जिसकी तस्वीर बहन अर्पिता ने शेयर की.

मंगलवार को अमिताभ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्वीटर पर शेयर की. उन्होंने लिखा कि लाल बाग चे राजा… दर्शन मात्रे मन कामना पूर्ति.. जय देव जय देव…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >