रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक, बाद में ठीक हुआ

मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेता रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया लेकिन एक दिन के अंदर समस्या ठीक हो गयी और अभिनेता अब फिर से उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. 42 साल के अभिनेता के प्रशंसक कल शाम हैरान हो गए थे जब उन्होंने रितिक के फेसबुक प्रोफाइल की डिस्प्ले पिक्चर में उनकी […]

मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेता रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया लेकिन एक दिन के अंदर समस्या ठीक हो गयी और अभिनेता अब फिर से उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. 42 साल के अभिनेता के प्रशंसक कल शाम हैरान हो गए थे जब उन्होंने रितिक के फेसबुक प्रोफाइल की डिस्प्ले पिक्चर में उनकी बजाए किसी दूसरे युवक की तस्वीर देखी.

अकाउंट से लाइव स्टरीमिंग शुरू हो गयी और उसमें 2,500 से अधिक लोग शामिल हो गए लेकिन उन्होंने बाद में महसूस किया कि रितिक की जगह कोई दूसरा इंसान ऐसा कर रहा है. अभिनेता ने अकाउंट वापस पाने के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘एक मेहनती इंसान ने दिन में मेरा पेज हैक कर लिया. हालांकि समस्या पर ध्यान दिया गया और अब मेरा पेज फिर से ठीक हो गया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >