जानें, भारत छोड़ने को लेकर क्‍या बोलीं प्रियंका चोपड़ा ?

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि वो अपना आशियाना लॉस एंजिल्स में बसाने वाली हैं. प्रियंका ने कहा कि उनका घर मुंबई है. दरअसल 34 वर्षीया अभिनेत्री हॉलीवुड में काम करने की वजह से ज्यादातर समय देश के बाहर व्यतीत कर रही हैं. […]

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि वो अपना आशियाना लॉस एंजिल्स में बसाने वाली हैं. प्रियंका ने कहा कि उनका घर मुंबई है. दरअसल 34 वर्षीया अभिनेत्री हॉलीवुड में काम करने की वजह से ज्यादातर समय देश के बाहर व्यतीत कर रही हैं.

अभी वो फिलहाल हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ और टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में काम कर रही हैं. हालांकि प्रियंका की स्थायी रुप से लॉस एंजिलिस में बसने की कोई योजना नही है. प्रियंका शूटिंग की तस्‍वीरें सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.

प्रियंका ने टवीट पर लिखा है, ‘मैं इस तरह की खबरों से कई बार दो चार होती हूं, मैं न्यूयॉर्क में क्वांटिको की शूटिंग कर रही हूं. लॉस एंजिल्स में बसने की कोई योजना नही है.’ फिल्म और टीवी सीरीज के साथ-साथ प्रियंका अमेरिका में पत्रिकाओं के कवर पर और अवॉर्ड समारोहों में भी नजर आ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >