...और अब अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ ऐसा करेंगे अनुराग कश्‍यप!

फिल्‍ममेकर अनुराग कश्‍यप हाल ही में न्‍यूयार्क से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं और आते ही एकबार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. खबरों की मानें तो वे अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपना वजन घटाना चाहते हैं. पिछले दिनों वे न्‍यूयार्क की गलियों में अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को किस करते नजर आये थे. सूत्रों के […]

फिल्‍ममेकर अनुराग कश्‍यप हाल ही में न्‍यूयार्क से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं और आते ही एकबार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. खबरों की मानें तो वे अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपना वजन घटाना चाहते हैं. पिछले दिनों वे न्‍यूयार्क की गलियों में अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को किस करते नजर आये थे.

सूत्रों के अनुसार अमेरिका से लौटते ही अनुराग कश्‍यप मुंबई के आराम नगर में फिजियो से मिले हैं. यह जिम सेंटर उनके फैंटम फिल्‍मस ऑफिस के से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है. अनुराग अपना 20 किलो वजन कम करना चाहते हैं और फिट दिखना चाहते हैं. अनुराग अपनी 21 साल छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड के लिए ऐसा करना चाहते हैं.

खबरों की मानें तो 22 वर्षीय शुभ्रा मीडिया की स्‍टूडेंट हैं और पिछले साल ही उन्‍होंने मुंबई से सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है. फिलहाल वे अनुराग की प्रोडक्‍शन कंपनी ‘फैंटम फिल्‍म्‍स’ के साथ मिलकर काम कर रही हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों लिव-इन में रह रहे हैं. हालांकि अनुराग ने ऐसी खबरों का खंडन किया है.

गौरतलब है कि उनकी पिछली दोनों शादियां टूट चुकी हैं. उन्‍होंने पहली शादी आरती बजाज और दूसरी शादी कल्कि कोचलीन से की थी. अनुराग 43 साल के हैं और शुभ्रा 22 साल की हैं. दोनों की उम्र में काफी अंतर है लेकिन इस तस्‍वीर के सामने आने के बाद दोनों की अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >