‘FEMINA'' के कवर पेज पर जैकलीन का हॉट अवतार, देखें तसवीर

नयी दिल्‍ली: श्रीलंकाई ब्‍यूटी जैकलीन फर्नाडीज अपने चुलबुले अंदाज और क्‍यूट स्‍माइल से लाखों दर्शकों को दीवाना बना रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वे ‘फेमिना’ मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ रही है. इस तस्‍वीर में वे बेहद हॉट और खूबसूरत दिख रही हैं. हाल ही उनकी […]

नयी दिल्‍ली: श्रीलंकाई ब्‍यूटी जैकलीन फर्नाडीज अपने चुलबुले अंदाज और क्‍यूट स्‍माइल से लाखों दर्शकों को दीवाना बना रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वे ‘फेमिना’ मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ रही है. इस तस्‍वीर में वे बेहद हॉट और खूबसूरत दिख रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BIkVqg2A_47/

हाल ही उनकी फिल्‍म ‘ढिसूम’ रिलीज हुई जिसमें वे अभिनेता जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ नजर आई हैं. अपनी आगामी फिल्‍म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में टाइगर श्रॉफ संग रोमांस करती दिखेंगी. फिल्‍म के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

जैकलीन ने फिल्‍म ‘अलादीन’ से शुरुआत की थी जिससे उन्‍हें कोई खासा पहचान नहीं मिली लेकिन फिलहाल वे बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रि‍यों में शामिल हैं. उन्‍होंने सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ भी स्‍क्रीन साझा कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >