...तो क्‍या इस वजह से बढ़ी शाहरुख-रोहित की दूरियां ?

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान और फिल्‍मकार रोहित शेट्टी ने वर्ष 2013 में सुपरहिट फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में काम किया था. फिल्‍म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस बड़ी हिट के बाद दोनों ने फिल्‍म ‘दिलवाले’ के लिए फिर हाथ मिलाया. शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान और फिल्‍मकार रोहित शेट्टी ने वर्ष 2013 में सुपरहिट फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में काम किया था. फिल्‍म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस बड़ी हिट के बाद दोनों ने फिल्‍म ‘दिलवाले’ के लिए फिर हाथ मिलाया.

शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी से सजी यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के सामने धाराशयी हो गई. खबरों की मानें तो ‘दिलवाले’ की असफलता के बाद दोनों के रिश्‍तों में दरार आ गई है.

दरअसल दोनों की जोड़ी एकसाथ फिर तीसरी फिल्‍म में साथ नजर आनेवाली थी लेकिन ‘दिलवाले’ की असफलता के बाद रोहित ने अपना प्‍लान बदल दिया है. अब उन्‍होंने ‘गोलमाल 4’ की घोषणा कर दी है जिसमें वे अपने पुराने दोस्‍त अजय देवगन के साथ काम करनेवाले हैं.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को एक सूत्र ने बताया,’ रोहित शाहरुख के साथ कए और फिल्‍म करनेवाले थे लेकिन अब उस फिल्‍म को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया है. दोनों एकूदसरे पर ‘दिलवाले’ की असफलता का दोष मढ़ रहे हैं.’

सूत्र ने आगे बताया,’ रोहित को लगता है शाहरुख की बड़ी गलती है कि फिल्‍म को ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के साथ रिलीज किया गया. वहीं शाहरुख को लगता है कि उन्‍होंने दिलवाले को लेकर ज्‍यादा मेहनत नहीं की. इसी वजह से दोनों के बीच दरार आ गई है.’

शाहरुख जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रईस’ और ‘डियर जिदंगी’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं रोहित अजय देवगन के साथ ‘गोलमाल 4’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >