”xXx” का ऑफिशियल टीजर रिलीज, देखें दीपिका का एक्‍शन अवतार…

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज’ का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में दीपिका एक्‍शन अवतार में दिख रही हैं. फिल्‍म 20 जनवरी 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. इससे पहले भी दीपिका ने विन डीजल के साथ अपना […]

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज’ का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में दीपिका एक्‍शन अवतार में दिख रही हैं. फिल्‍म 20 जनवरी 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है.

इससे पहले भी दीपिका ने विन डीजल के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे बोल्‍ड अवतार में नजर आ रही थीं. उन्‍होंने लिखा था,’ ‘xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज’ के लिए तैयार हैं ? टीजर अगले दो दिनों में.’

https://twitter.com/deepikapadukone/status/755613552057151488

टीजर में विन डीजल खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं. डीजे कारुसो के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में रुबी रोज भी स्‍टंट अवतार में दिखाई दे रही हैं.

यह फिल्‍म 2002 में आई फिल्म ‘xXx’ और 2005 में आई फिल्म ‘xXx: स्टेट ऑफ द यूनियन’ का सीक्वल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >