CM केजरीवाल से मिले इरफान खान, अब पीएम और राहुल से मिलने की इच्‍छा

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने आज एक आम आदमी के तौर पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज मुलाकात की. यहां उन्‍होंने केजरीवाल से अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता और राजनीतिक प्रणाली में बदलावों को लेकर कई सवाल किये. हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ में आम आदमी की भूमिका निभा रहे इरफान ने केजरीवाल […]

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने आज एक आम आदमी के तौर पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज मुलाकात की. यहां उन्‍होंने केजरीवाल से अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता और राजनीतिक प्रणाली में बदलावों को लेकर कई सवाल किये.

हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ में आम आदमी की भूमिका निभा रहे इरफान ने केजरीवाल से मिलने का आग्रह किया.

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘देश का एक आम नागरिक हूं. आप से कुछ सवाल पूछने हैं. अरविंद केजरीवाल, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?’ इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया, ‘मंगलवार को 11 बजे, मेरे कार्यालय में.’

मुलाकात का समय मिलने के बाद इरफान ने कहा, ‘एक बार फिर से धन्यवाद. मंगलवार को आपसे मिलता हूं.’ वहीं इरफान ने इसी तरह का ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के लिए भी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >