...और जब सलमान ने कर डाली मैरिज डेट की घोषणा, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने चाहनेवालों के लिए एक शानदार घोषण की है. पिछले दो दशक से बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में लोगों को दीवाना कर रहे ‘दबंग’ खान के बारे में हर कोई जानना चाहता है कि वे शादी कब करेंगे? तो अब सलमान ने खुद ऐलान कर दिया कि वो कब शादी करेंगे लेकिन इसमें […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने चाहनेवालों के लिए एक शानदार घोषण की है. पिछले दो दशक से बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में लोगों को दीवाना कर रहे ‘दबंग’ खान के बारे में हर कोई जानना चाहता है कि वे शादी कब करेंगे? तो अब सलमान ने खुद ऐलान कर दिया कि वो कब शादी करेंगे लेकिन इसमें भी एक पेंच है. चलिये हम आपको बताते हैं…

दरअसल सलमान ने शादी की तारीख और महीने का तो ऐलान कर दिया लेकिन साल के बारे में नहीं बताया. सलमान पिछले काफी समय से इस सवाल का टाल-मटोल भरा जवाब देते आये हैं. लेकिन जब टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा ने उनसे यह सवाल पूछ डाला तो सलमान ने कुछ ऐसा जवाब दिया.

सलमान ने कहा,’ हां. 18 नवंबर. ये 18 नवंबर, ये कुछ बीस पच्‍चीस नवंबर से चल रहा है, लेकिन पता नहीं कौन से साल में होगा. लेकिन होगा.’ दरअसल, सानिया और सलमान, सानिया की आत्मकथा ‘एस अगेन्स्ट ऑड्स’ के विमोचन समारोह में शिरकत कर रहे थे.

इस बयान को सुनने के बाद सानिया ने फनी अंदाज में सलमान से कहा उनके अकेले रहने से ज्‍यादा लड़कियों को शिकायत नहीं होगी. सलमान ने तुरंत कहा,’ मैं ऐसी महिलाओं को जानता हूं जिन्‍हें शिकायत होगी…आपको पता नहीं. मैं अपनी बहनों और मां के बारे में बात कर रहा हूं. वे चाहती हैं कि मैं शादी कर लूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >