इंटरटेनमेंट डेस्क
"ग्रेट ग्रेंड मस्ती" की लीड एक्टर उर्वशी रौतेला अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान इतनी भावुक हो उठी की उनकी आंखों से आंसू निकल आये. दरअसल वो फिल्म के लीक होने पर दुखी थी. उन्होंने कहा कि मुझे मेरे प्रशंसकों ने मैसेज भेज कर कहा की आपका परफॉर्मेंस बहुत शानदार है. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि खुश होऊं की रोऊं. वह सबसे बुरी फीलिंग थी. वह किसी कत्ल से कम नहीं था.
उर्वशी ने बताया कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उन्हें बता रहे थे कि उन्होंने फिल्म देख ली है. उन्होंने कहा कि फिल्म 25 को रिलीज होने वाली थी , लेकिन लीक होने की वजह से इसे 15 को ही रिलीज करना पड़ा. फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.
गौरतलब है कि ‘ग्रेट ग्रांड मस्ती’ में उर्वशी के अलावा रितेश देशमुख, आफताब शिवदासनी व विवेक ओबराय मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म रिलीज होने के पहले ऑनलाइन लीक हो गयी थी. इससे पहले उड़ता पंजाब भी लीक हुई थी.
