सलमान-यूलिया की डिनर डेट, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ शानदार कमाई कर रही है. ऐसे में पूरा ‘खान’ परिवार अलवीरा खान अग्निहोत्री घर पर दिखा जहां पूरी फैमिली पार्टी मूड में नजर आई. लेकिन खास बात यह रही कि इस दौरान सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर इस फैमिली के बीच नजर आई. पिछले काफी […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ शानदार कमाई कर रही है. ऐसे में पूरा ‘खान’ परिवार अलवीरा खान अग्निहोत्री घर पर दिखा जहां पूरी फैमिली पार्टी मूड में नजर आई. लेकिन खास बात यह रही कि इस दौरान सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर इस फैमिली के बीच नजर आई.

पिछले काफी दिनों से सलमान और यूलिया को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों इस साल के अंत में शादी करनेवाले हैं. अफवाहों का बाजार उस समय और गर्म हो गया था जब दोनों अभिनेत्री प्री‍ति जिंटा की रिसेप्‍शन पार्टी में एकसाथ नजर आये थे. यूलिया से शादी को लेकर पूछे गये सवाल पर सलमान ने चुप्‍पी साध रखी है.

ऐसा नहीं है कि यूलिया पहली बार खान परिवार के साथ नजर आई हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें यूलिया सलमान की फैमिली के संग नजर आ रही है. सलमान शादी कब करेंगे ? इसके लिए तो फैंस सिर्फ इंतजार कर सकते हैं.

सलमान की ‘सुल्‍तान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सलमान ने एक रेसलर की भूमिका निभाई है और वे पहली बार अनुष्‍का शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >