लिंग परीक्षण के आरोपों को सैफ-करीना ने नकारा, कहा,‘निजी मामले को...''

मुंबई : बालीवुड के स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज किया है जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि इस जोड़े ने लंदन में एक डॉक्टर से मुलाकात कर लिंग निर्धारण जांच करवाया है. सैफ-करीना इन दिनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में […]

मुंबई : बालीवुड के स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज किया है जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि इस जोड़े ने लंदन में एक डॉक्टर से मुलाकात कर लिंग निर्धारण जांच करवाया है.

सैफ-करीना इन दिनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं. दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. करीना पहली बार मां बनने जा रही हैं.

दोनों अभिनेताओं के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘यह सभी खबरें निराधार हैं और दोनों ऐसी किसी भी घटना को कठोरता से खारिज करते हैं. लंदन में किसी भी डॉक्टर से उन्होंने इस संबंध में कोई मुलाकात नहीं की है. यह खबर पूरी तरह से किसी की बेकार कल्पना की उपज है.’

प्रवक्ता ने कहा, ‘सैफ और करीना दोनों ही परिपक्व व्यस्क हैं. हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे एक निजी मामले को अनावश्यक सनसनीखेज न बनाए.’ सुपरस्टार शाहरुख खान को भी उनके छोटे बेटे अबराम के जन्म के समय इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >