7 दिनों में 200 करोड़ की कमाई कर ''सुल्तान '' ने रचा इतिहास, बना BOX OFFICE का ''सुल्तान''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 7 दिनों में लगभग 208.82 करोड़ की कमाई कर ली है. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म 6 जुलाई को रिलीज हुई थी. ‘सुल्‍तान’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्‍म बन गई है जिसने 7 दिनों […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 7 दिनों में लगभग 208.82 करोड़ की कमाई कर ली है. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म 6 जुलाई को रिलीज हुई थी.

‘सुल्‍तान’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्‍म बन गई है जिसने 7 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पहले उनकी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘किक’ 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल है. उनकी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने 300 करोड़ की कमाई की थी.

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्‍म ने कैसे रिलीज के पहले दिन से ही शानदार कमाई की है.

फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’, ‘पीके’ और ‘धूम 3’ को 200 करोड़ कमाने में लगभग 9 दिन का समय लगा था. ‘सुल्‍तान’ में सलमान के अलावा अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दोनों पहली बार एक साथ स्‍क्रीन साझा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >