सलमान को ‘दादाजी'' कहने पर भड़के पिता सलीम खान, दिया करारा जवाब

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए कई रिकार्ड्स का ध्‍वस्‍त कर दिया है. दर्शकों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक टीवी डिबेट के दौरान दादाजी के उम्र का बताया गया. सलमान को लेकर किये गये इस कमेंट पर […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए कई रिकार्ड्स का ध्‍वस्‍त कर दिया है. दर्शकों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक टीवी डिबेट के दौरान दादाजी के उम्र का बताया गया. सलमान को लेकर किये गये इस कमेंट पर उनके पापा सलीम खान भड़क गये हैं.

इस कमेंट से नाराज सलीम खान ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्विटस किये और फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ देखने की नसीहत भी दे डाली. उनहोंने लिखा,’ एक टीवी डिबेट में बार-बार सलमान खान को दादाजी के उम्र का बताया जा रहा था. मेरी उनसे गुजारिश है कि वो जाकर सुल्‍तान देखें.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ दादाजी की उम्र का कोई इंसान ऐसा नहीं कर सकता, जैसा सलमान ने सुल्‍तान में किया. कुछ लोगों को दूसरों पर निशाना साधना बहुत अच्‍छा लगता है. लेकिन जो यह सब सुनकर भी आगे बढ़ जाता है वो सबसे ऊपर है.’

दूसरी ओर अगर सलमान की ‘सुल्‍तान’ की बात करें तो फिल्‍म ने 5 दिनों में 180 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. सलमान की एक्टिंग की जबरदस्‍त तारीफ हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >