जानें, बेटे हर्षवर्धन और बेटी सोनम के बारे में क्‍या कहते हैं अनिल कपूर ?

नयी दिल्ली : बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर का कहना है कि उनका बेटा हर्षवर्धन अंतर्मुखी होने के साथ-साथ बहुत ही संवेदनशील है. हर्षवर्धन, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘‘मिर्जिया” से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं.59 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनका बेटा अंतर्मुखी व्यक्ति होने के बावजूद बहुत संवेदनशील है. अनिल ने ‘24′ […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर का कहना है कि उनका बेटा हर्षवर्धन अंतर्मुखी होने के साथ-साथ बहुत ही संवेदनशील है. हर्षवर्धन, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘‘मिर्जिया” से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं.59 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनका बेटा अंतर्मुखी व्यक्ति होने के बावजूद बहुत संवेदनशील है.

अनिल ने ‘24′ के दूसरे सीजन का प्रचार करने के दौरान कहा, ‘राकेश मेहरा यह बताने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं कि हर्षवर्धन एक अभिनेता के रुप में कैसा है. लेकिन एक बेटा के रुप में वह बहुत ईमानदार और मेहनती है. मुझे लगता है कि प्रत्येक मात-पिता को उसकी तरह एक बेटा होना चाहिए.’

‘दिल धडकने दो’ के स्टार ने कहा कि उन्हें इस बात का कभी डर नहीं लगा कि हर्षवर्धन अपनी राह से भटक जाएगा क्योंकि काम करने के मामले में वह बहुत ईमानदार है.

उन्होंने कहा, ‘उसे लेकर मुझे इस बात का कभी डर नहीं लगा कि वह कभी कुछ गलत करेगा. जबसे उसने काम करने का फैसला किया है तब से उसने किसी अन्य चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं किया.’

उन्होंने अपनी अभिनेत्री बेटी सोनम के बारे में बताया कि वह घर पर एक सामान्य लडकी की तरह रहती हैं. अनिल ने कहा, ‘सोनम बहुत ही सरल, संवेदनशील और भावुक है. जब आप उन्हें पर्दे पर या तस्वीरों में देखते हैं तो लगता है कि वह कोई बडी हस्ती है. लेकिन घर पर वह एक सामान्य लडकी की तरह है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >