जरीन खान ने शुरू की ''अक्‍सर 2'' की शूटिंग, नजर आयेंगे ये क्रिकेटर भी...

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने आगामी फिल्‍म ‘अक्‍सर 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म का वर्ष 2006 में आई फिल्‍म ‘अक्‍सर’ से कोई लिंक नहीं होगा. खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत भी नजर आयेंगे. सूत्रों की मानें तो फिल्‍म में श्रीसंत […]

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने आगामी फिल्‍म ‘अक्‍सर 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म का वर्ष 2006 में आई फिल्‍म ‘अक्‍सर’ से कोई लिंक नहीं होगा. खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत भी नजर आयेंगे.

सूत्रों की मानें तो फिल्‍म में श्रीसंत का छोटा लेकिन महत्‍वपूर्ण रोल होगा. यह श्रीसंत की दूसरी बॉलीवुड फिल्‍म होगी. इन्‍होंने पूजा भट्ट की फिल्‍म ‘कैबरे’ में भी महत्‍वपूर्ण किरदार निभाया है जिसमें रिचा चड्ढा भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

बताया जा रहा है कि फिल्‍म की कहानी नयी होगी. फिल्‍म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है. इससे पहले वर्ष 2006 में आई फिल्‍म ‘अक्‍सर’ का निर्देशन में महादेवन ने ही किया था जिसमें इमरान हाशमी, डीनो मोरिया और उदिता गोस्‍वामी ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि फिल्‍म में जरीन तीन लोगों के साथ फिल्‍म में रोमांस करती नजर आयेंगी. फिलहाल जरीन के आपोजिट किसी भी मेल आर्टिस्‍ट का साइन नहीं किया गया है. फिल्‍म अगले साल 2017 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >