VIDEO: टाइगर श्रॉफ का एक्‍शन अवतार, ‘अ फ्लाइंग जट्ट'' का टीजर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्‍म ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में टाइगर हॉलीवुड की ऑस्कर विनर फिल्म ‘मैड मैक्स: फरी रोड’ में अपने खतरनाक एकशन से दर्शकों को हैरान करनेवाले नाथन जोन्‍स संग भिड़ते नजर आ रहे हैं. नाथन जोन्‍स ‘मैड मैक्स: फरी रोड’ में विलेन के […]

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्‍म ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में टाइगर हॉलीवुड की ऑस्कर विनर फिल्म ‘मैड मैक्स: फरी रोड’ में अपने खतरनाक एकशन से दर्शकों को हैरान करनेवाले नाथन जोन्‍स संग भिड़ते नजर आ रहे हैं.

नाथन जोन्‍स ‘मैड मैक्स: फरी रोड’ में विलेन के किरदार में नजर आये थे. कोरियोग्राफर से डायरेक्‍टर बनें रेमो डिसूजा की इस फिल्‍म में टाइगर अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज संग रोमांस करते नजर आयेंगे. फिल्‍म में ‘हीरोपंती’ अभिनेता लोगों को बुरी ताकतों से बचाते नजर आयेंगे.

टाइगर अपने रोमांटिक और एक्‍शन किरदार से पहले ही दर्शकों को हैरान कर चुके हैं वहीं अब वे सुपर‍हीरो के किरदार में नजर आ रहे हैं. टाइगर ने फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

टाइगर बॉलीवुड इडस्‍ट्री के सबसे यंग सुपरहीरो बन चुके है. इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्‍म ‘रा वन’ में 43 साल की उम्र में सुपरहीरो का निभाया था और रितिक रोशन ने 32 साल की उम्र में ‘कृष’ और ‘द्रोणा’ जैसी फिल्‍मों में सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी.

टाइगर इस टीजर में बेहद एनरजेटिक लग रहे हैं. वो पहली बार जैकलीन संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >