फैंस से मिलना काफी पसंद करते हैं अबराम: शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान शाहरुख एक ऐसे अभिनेता हैं जो खूब मेहनत करते हैं और अपने परिवार को भी पूरी खुशी देते हैं. वहीं ईद के मौके पर शाहरुख खासतौर से मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की कई यादों को शेयर किया और अपनी फैमिली के बारे में कई बातें शेयर […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान शाहरुख एक ऐसे अभिनेता हैं जो खूब मेहनत करते हैं और अपने परिवार को भी पूरी खुशी देते हैं. वहीं ईद के मौके पर शाहरुख खासतौर से मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की कई यादों को शेयर किया और अपनी फैमिली के बारे में कई बातें शेयर की. अनुप्रिया और उर्मिला से हुई बातचीत के मुख्य अंश…

बच्चों को ईदी नहीं देता

शाहरुख़ खान ने बातचीत के दौरान कि कहा कि वो बच्चों को कोई ईदी नहीं देते हैं, पहले दिया करते थे. बचपन में खुद उन्हें 11 रूपये मिला करते थे, लेकिन अब न तो उन्हें ईदी मिलती है और न ही वे बच्चों को देते हैं. वे कहते हैं कि जब वे अपने बच्चों को इस दिन सफ़ेद लिबाज पहनने को बोलते हैं तो बच्चों की चाहत होती है कि वे अपने तरीके के लिबाज पहने. लेकिन वे अपने पिता का मन रखने के लिए पहन लेते हैं. खासतौर से छोटे बेटे अबराम को सफ़ेद कपड़े बेहद पसंद आते हैं.

फैंस से मिलना पसंद करते हैं अबराम

शाहरुख़ खान ने बताया कि उनके छोटे बेटे अबराम को भी उनके फैंस से मिलना बेहद पसंद है. किसी खास पर्व या जन्मदिन के मौके पर शाहरुख़ अबराम तैयार हो जाते हैं और शाहरुख़ से जाकर कहते हैं कि पापा चलो बच्चा हैज कम. वे फैंस को बच्चा कह कर बुलाते हैं और वे खुद शाहरुख़ को बार बार हाथ खींच कर बाहर बालकनी तक ले आते हैं. अबराम को हर पर्व को एन्जॉय करना पसंद है.

बच्‍चों की खुशी में सिमटी है दुनियां

शाहरुख़ अपने तीनों बच्चों के बारे में कहते हैं कि मेरे पास खुदा ने सुहाना के रूप में एक प्रीटी लेडी दी है. आर्यन के रूप में हैंडसम हंक दिया है और अबराम के रूप में मुझे लिटिल गैंगस्टर दिया है. मेरी दुनिया उनमें ही सिमटी हुई है.

कुछ इस तरह हो रही है बेटे की तयारी

शाहरुख़ अपने बड़े बेटे को एक्टिंग स्कूल में दाखिला दिलाने जा रहे हैं. लेकिन उन्होंने साफ़ किया है कि इसका यह कतई अर्थ नहीं है कि आर्यन एक्टर ही बनेंगे. कोर्स पूरा करने के बाद यह उनकी मर्जी होगी. किंग खान का कहना है कि उन्होंने आर्यन के लिए फिल्मों की सूची बना कर उन्हें सौंपी है और कहा है कि वे वर्ल्ड सिनेमा के साथ-साथ भारतीय सिनेमा को भी जरूर देखें. ‘शोले’ उन फिल्मों में शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >