टाइगर श्राफ को ‘खलनायक'' के रीमेक के लिए अनुबंधित नहीं किया गया

मुंबई : ‘हीरोपंती’ के अभिनेता टाइगर श्राफ को 1933 की हिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘खलनायक’ के रीमेक के लिए अनुबंधित नहीं किया गया है. फिल्म के निर्माता सुभाष घई ने यह बात कही. घई ने 2013 में जब से इसकी घोषणा की है, इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हैं. फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा […]

मुंबई : ‘हीरोपंती’ के अभिनेता टाइगर श्राफ को 1933 की हिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘खलनायक’ के रीमेक के लिए अनुबंधित नहीं किया गया है. फिल्म के निर्माता सुभाष घई ने यह बात कही.

घई ने 2013 में जब से इसकी घोषणा की है, इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हैं. फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा रीमेक का अधिकार हासिल करने और उसमें रणवीर सिंह को लेने की योजना की भी रपटें आई थीं, लेकिन अंतत: उन्होंने इसे छोड दिया.
घई ने भी जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ को इस फिल्म में लेने की अटकलों को खारिज किया.उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ हमने टाइगर श्राफ को अनुबंधित नहीं किया है. हम अभी स्क्रप्टि पूरी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इसके बाद ही कोई निर्णय कर सकेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >