बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में रेसलर की भूमिका निभा रहे सलमान फिल्म में अनुष्का शर्मा संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
आज ईद है और ऐसे में ‘सुल्तान’ आज भी धमाकेदार कमाई कर सकती है. आपकों बता दें कि सलमान की यह पहली फिल्म है जिसने रिलीज के पहले ही दिन 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. उनकी पिछली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने पहले दिन 27 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.
वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ‘सुल्तान’ शुरुआती 5 दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फिल्म को शुरुआती कमाई को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ये सच साबित हो सकता है. फिल्म में सलमान हरियाणवी रेसलर सुल्तान अली खान की भूमिका में नजर आये हैं.
