अक्षय-इलियाना का रोमांस, ‘रूस्‍तम'' का पहला गाना रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘रूस्‍तम’ का पहला गाना ‘तेरे संग यारा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को आतिफ असलम ने गाया है और गाने में अक्षय और इलियाना डिक्रूज रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों फिल्‍म में पति-पत्‍नी के किरदार में नजर आयेंगे. इस गाने को अंकित तिवारी, राघव साचार […]

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘रूस्‍तम’ का पहला गाना ‘तेरे संग यारा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को आतिफ असलम ने गाया है और गाने में अक्षय और इलियाना डिक्रूज रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों फिल्‍म में पति-पत्‍नी के किरदार में नजर आयेंगे.

इस गाने को अंकित तिवारी, राघव साचार और अरको प्रावो मुखर्जी ने कंपोज किया है. फिल्‍म एक रीयल स्‍टोरी पर आधारित है. यह वर्ष 1959 के नानावती केस पर बेस्‍ड है जिसमें एक नेवी ऑफिसर ने अपनी पत्‍नी की प्रेमी की हत्‍या कर दी थी.

अक्षय फिल्‍मकार नीरज पांडे के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं. इससे पहले वे उनके साथ ‘स्‍पेशल 26’ और ‘बेबी’ में साथ काम कर चुके हैं. पिछली दोनों फिल्‍मों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

फिल्‍म में अक्षय-इलियाना के अलावा ईशा गुप्‍ता और अर्जुन बाजवा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म आगामी 12 अगस्‍त को रिलीज होनेवाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >