मुम्बई : अभिनेता बोमन ईरानी के घर एक नया मेहमान आया है. ‘जी हां’ बोमन दादा बन गए हैं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से फैंस को दी है. उनके पुत्र दनेश और पुत्रवधु रिया अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं. रोमांचित दादा बोमन ईरानी ने परिवार में नये मेहमान के आने की घोषणा करजे हुए ट्वीट किया कि मैं दादा बन गया हूं…
56 वर्षीय मुन्ना भाई अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी पुत्रवधु आज मां बन गई है. मेरा पुत्र अब पिता बन गया है. मेरी पत्नी दादी और मैं दादा बन गया हूं.”
