जब सैफ ने की अपने से 13 साल बड़ी अमृता से शादी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने पत्नी करीना कपूर के मां बनने की अटकलों पर विराम लगाते हुए जल्द ही खान परिवार में एक नन्हें मेहमान के आने की पुष्टि की है हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पटौदी परिवार में किलकारी गूंजेगी. इससे पहले भी सैफ के दो बच्चे हैं ‘जी […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने पत्नी करीना कपूर के मां बनने की अटकलों पर विराम लगाते हुए जल्द ही खान परिवार में एक नन्हें मेहमान के आने की पुष्टि की है हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पटौदी परिवार में किलकारी गूंजेगी. इससे पहले भी सैफ के दो बच्चे हैं ‘जी हां’ खबर सच है. साल 1991 में सैफ अली खान ने अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी की थी जिसके बाद इस दंपत्ती के दो बच्चे हैं लेकिन 2004 में उन्होंने अमृता से तलाक ले लिया.

इस तलाक के बाद सैफ को करीना से प्यार हुआ और कई सालों तक शाहिद कपूर के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रही करीना ने 2012 में सैफ को अपना जीवन साथी बना लिया. टशन के बाद करीना और सैफ के बीच प्यार परवान चढा. यह शादी साल 2012 की सबसे चर्चित शादियों में से एक शादी थी. इस शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े नामों ने शिकरत करके दोनों को आशीर्वाद दिया था. संगीत की रस्म में अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा और तुषार कपूर ने डांस नंबर पेश किया था.

इस शादी को कुछ संगठन ने लव जिहाद की संज्ञा दी थी जिसका जवाब करीना ने देते हुए कहा था कि मैं लव में यकीन करती हूं लव जिहाद पर नहीं. तब करीना ने कहा था कि मुझे लगता है कि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे आप परिभाषित नहीं कर सकते. इसमें एक जुनून, ललक और बहुत सी चीजें होती हैं जो शब्दों से बयान नहीं किए जा सकते हैं. प्यार ऐसी चीज होती है जो महजब की दीवार में बंधकर नहीं रह सकती.

सैफ और करीना ने धर्मिक तौर तरीकों के साथ अपनी शादी रजिस्टर भी की थी. सारा पेपर वर्क सैफ के घर पर ही हुआ. पटौदी परिवार में अगर महिला मुसलमान नहीं है तो उसे शादी से पहले इस्लाम स्वीकार करना जरुरी होता है. ऐसा ही सैफ की मां शर्मिला ने भी शादी से पहले किया था लेकिन करीना ने शादी से पहले अपना धर्म नहीं बदला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >