सलमान की शानदार आवाज में ''सुल्‍तान'' का टाइटल ट्रैक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इसी बीच उनकी आवाज में फिल्‍म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है. इससे पहले उन्‍होंने इसी फिल्‍म के गाने ‘जग घूमेया…’ को भी अपनी आवाज दी थी. इस गाने को सलमान ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इसी बीच उनकी आवाज में फिल्‍म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है. इससे पहले उन्‍होंने इसी फिल्‍म के गाने ‘जग घूमेया…’ को भी अपनी आवाज दी थी.

इस गाने को सलमान ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा है,’ सुल्‍तान के लिए एक और कोशिश.’ ऐसा पहली बार नहीं हैं कि सलमान सिगिंग भी हाथ आजमा रहे हैं. उन्‍होंने अपनी होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘हीरो’ के टाइटल ट्रैक को भी अपनी आवाज दी थी.

‘जग घूमेया…’ गाने को पहले अरिजीत सिंह ने गाया था, लेकिन सलमान और अरिजीत के बाद इस गाने को हटा दिया गया. बाद में इस गाने को राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी और फिर यह सलमान की आवाज में भी रिलीज हुआ.

https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/748411626810859520

बतातें चलें कि अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ 6 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्‍म में सलमान एक रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे. वहीं फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >