बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी हाल ही में फिल्म ‘हाऊसफुल 3’ में अभिषेक बच्चन संग रोमांस करती नजर आई थी. कुछ दिनों पहले वे अभिनेता उदय चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी. लेकिन हाल ही में ट्विटर पर अपनी चाहत बयान कर उन्होंने फैंस को हैरान किया है.
उनका कहना है कि उन्हें किसी व्यक्ति को पाने की लालसा नहीं है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,’ मुझे आदमी नहीं कुत्ता चाहिये.’ उन्होंने आगे लिखा,’ जब कुत्ता अपने मालिक को देखता है तो उसका दिमाग भी हमारी तरह दौड़ता है कि वो प्यार में है.’
बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि उदय चोपड़ा और नरगिस का ब्रेकअप हो चुका है. लेकिन उदय ने अपने बयान में कहा था कि नरगिस उनकी अच्छी दोस्त हैं.
नरगिय जल्द ही अभिनेता रितेश देशमुख के साथ फिल्म ‘बैंजो’ में दिखाई देंगी.
