अब अंतरिक्ष यात्री के किरदार में नजर आयेंगे सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई : छोटे पर्दे से बॉलीवुड में इंट्री करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब एक नयी भूमिका में नजर आयेंगे. वो जल्‍द ही आगामी फिल्‍म में देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की भूमिका निभाएंगे. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक वे ‘चंदा मामा दूर के’ नामक इस फिल्म में मुख्य भूमिका […]

मुंबई : छोटे पर्दे से बॉलीवुड में इंट्री करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब एक नयी भूमिका में नजर आयेंगे. वो जल्‍द ही आगामी फिल्‍म में देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की भूमिका निभाएंगे.

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक वे ‘चंदा मामा दूर के’ नामक इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभानेवाले हैं. संजय पूरण सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अंतरिक्ष के एडवेंचर ट्रेवल पर बनने वाली भारत की पहली फिल्म होगी. इससे पहले संजय ने एक स्पोर्टस ड्रामा फिल्म लाहौर बनायी थी.

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह दूसरी बायोपिक फिल्म होगी. वे जल्‍द ही नीरज पांडेय के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘एमएस धोनीःद अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म 2 सिंतबर को रिलीज होगी. फिल्म में वे भारत के मशहूर क्रिकेटर एमएस धौनी की भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >