‘रेप रिमार्क'' वाले बयान पर सलमान ने भेजा जवाब, लेकिन नहीं मांगी माफी : NCW प्रमुख

नयी दिल्ली/मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा जारी किए गए नोटिस का जवाब दिया गया है, लेकिन उन्‍होंने अपने ‘रेप रिमार्क’ वाले बयान पर माफी नहीं मांगी है.दरअसल आज आयोग ने अभिनेता से इस बयान पर स्‍पष्‍टीकरण मांगा था.वहीं दूसरी ओर महाराष्‍ट्र राज्‍य महिला आयोग ने अभिनेता के खिलाफ […]

नयी दिल्ली/मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा जारी किए गए नोटिस का जवाब दिया गया है, लेकिन उन्‍होंने अपने ‘रेप रिमार्क’ वाले बयान पर माफी नहीं मांगी है.दरअसल आज आयोग ने अभिनेता से इस बयान पर स्‍पष्‍टीकरण मांगा था.वहीं दूसरी ओर महाराष्‍ट्र राज्‍य महिला आयोग ने अभिनेता के खिलाफ सम्‍मन जारी कर दिया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख ललिता कुमारमंगलम ने बताया कि,’ अपने वकील के माध्‍यम से सलमान ने अपना जवाब दिया है लेकिन उन्‍होंने माफी नहीं मांगी है. हम उनके द्वारा भेजे गये जवाब को स्‍टडी कर रहे हैं.’

दरअसल कुश्ती आधारित फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए कड़ी ट्रेनिंग लेनेवाले अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म ‘सुल्तान’ के खास दृश्य की थका देनेवाली शूटिंग के बाद मैंने एक ‘रेप पीड़िता’ की तरह महसूस किया. इस बयान के बाद वे विवादों में घिर आये थे.

वहीं आयोग ने कहा था कि यदि सलमान आज पेश नहीं होते हैं तो यह मान लिया जायेगा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और इस मामले की एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी. आयोग का कहना है कि सलमान के इस विवादित बयान को बेहद गंभीरता से लिया गया है.

भले ही सलमान ने अपने इस बयान को लेकर पूछे गये सवाल में कहा है कि वे अब कम बोलेंगे, लेकिन उनके इस बयाने के बाद रेप पीड़ित महिलाओं का गुस्‍सा सातवें आसमान पर है.

सलमान के इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद एक के बाद उनके पिता सलीम खान ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और कहा कि निश्चित रूप से जो सलमान ने कहा वह गलत है लेकिन उसने जो उपमा दी वह किसी संदर्भ में कहा. सलमान का उद्देश्‍य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. उसका इरादा गलत नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >