आतंकी हमले से पहले एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे अभिनेता रितिक रोशन, बाल-बाल बचे

इस्तांबुल :तुर्की के इंस्‍ताबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन बाल-बाल बच गये. हमले से पहले वे वहीं थे और हमला होने के कुछ देर पहले ही वो वहां से निकल गये. रितिक इंस्‍ताबुल में अपने दोनों बच्‍चोंरेहान और रिधान छुट्टियां मनाने गये थे. उन्होंनेइसकीजानकारीखुदसोशल मीडिया पर दी है.ऋतिक ने […]

इस्तांबुल :तुर्की के इंस्‍ताबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन बाल-बाल बच गये. हमले से पहले वे वहीं थे और हमला होने के कुछ देर पहले ही वो वहां से निकल गये. रितिक इंस्‍ताबुल में अपने दोनों बच्‍चोंरेहान और रिधान छुट्टियां मनाने गये थे.

उन्होंनेइसकीजानकारीखुदसोशल मीडिया पर दी है.ऋतिक ने सुबह अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि वहां के रहमदिल एयरपोर्ट स्टाफ ने कुछ घंटे पहले हमारी मदद की जिसके कारण हम वहां से निकल सके…हमले की खबर चौंकाने वाली है. मजहब के नाम पर बेकसूर लोगों को मारा जा रहा है. हम सभी को आतंक के खिलाफ एकजुट होना होगा.

आपको बता दें कि यह हमला इस्तांबुल के अतातुर्क इंटरनेशनल टर्मिनल के बाहर मंगलवार को हुआ. खबर है कि खुद को उड़ाने से पहले तीन सुसाइड बॉम्बर्स ने फायरिंग भी की. हमले के पीछे आईएसआईएस का हाथ बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >