''हाउसफुल'' की तीनों सीरीज में नजर आ चुकी हैं जैकलीन फर्नाडीज, जानें क्‍या कहा ?

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ‘हाउसफुल’ की तीनों सीरीज में नजर आ चुकी हैं. अभिनेताओं में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख तीनों सीरीज में नजर आये हैं. ‘हाउसफुल 3’ में जैकलीन अक्षय संग रोमांस करती दिखाई देंगी. जैकलीन का कहना है कि उन्‍हें पता था कि वे इस सीरीज का भी हिस्‍सा बनेंगी. ‘हाउसफुल’ में जैकलीन […]

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ‘हाउसफुल’ की तीनों सीरीज में नजर आ चुकी हैं. अभिनेताओं में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख तीनों सीरीज में नजर आये हैं. ‘हाउसफुल 3’ में जैकलीन अक्षय संग रोमांस करती दिखाई देंगी. जैकलीन का कहना है कि उन्‍हें पता था कि वे इस सीरीज का भी हिस्‍सा बनेंगी.

‘हाउसफुल’ में जैकलीन ‘धन्‍नों…’ गाने में नजर आई थी. वहीं ‘हाउसफुल 2’ में जॉन अब्राहम के साथ रोमांस करती नजर आई थी. वहीं ‘हाउसफुल 3’ में वे अक्षय के आपोजिट नजर आ रही हैं. फिल्‍म का निर्देशन फरहाद-साजिद ने किया है जबकि निर्माता खुद साजिद नाडियावाला है.

जैकलीन इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि,’ जब उन्‍हें ‘हाउसफुल’ के लिए अप्रोच किया गया था तो मुझे बेहद खुशी हुई थी लेकिन जब ‘हाउसफुल 2’ के लिए ऑफर आया था तो वह पल मेरे लिए हैरान करनवाला था. लेकिन ‘हाउसफुल 3′ में काम करना चौंकाने वाला नहीं था क्‍योंकि मैं इसके हर पार्ट का हिस्‍सा हूं.’

फिल्‍म में जैकलीन, रितेश, अक्षय के अलावा अभिषेक बच्‍चन, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म आगामी 3 जून को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >