पाकिस्तान में प्रदर्शित हो ‘सरबजीत'': ओमंग कुमार

मुंबई : फिल्म निर्माता ओमंग कुमार का कहना है कि वह उम्मीद करते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ पाकिस्तान में भी प्रदर्शित हो क्योंकि इस फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. यह फिल्म एक भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर आधारित है जिनकी मौत पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदियों के एक […]

मुंबई : फिल्म निर्माता ओमंग कुमार का कहना है कि वह उम्मीद करते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ पाकिस्तान में भी प्रदर्शित हो क्योंकि इस फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. यह फिल्म एक भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर आधारित है जिनकी मौत पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदियों के एक हमले में हो गयी थी.

ओमंग ने बताया, ‘हम इस फिल्म को उनके सेंसर बोर्ड के पास भेज रहे हैं. फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. हम हर जगह इसे प्रदर्शित करना चाहते हैं. हमने केवल असलियत बयां की है और यह दोनों तरफ की है, भारत के साथ साथ पाकिस्तान की.’

यह फिल्म 20 मई को प्रदर्शित होने वाली है. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, सरबजीत की बहन दलबीर कौर के जबकि रणदीप हुड्डा सरबजीत के किरदार में हैं. रिचा चड्डा, दर्शन कुमार सहित अन्य कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >