फरहान संग डेटिंग को लेकर पूछे गये सवाल पर कल्कि ने कुछ यूं दिया जवाब

मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी से संबंधित अफवाहों पर ध्यान नहीं देती. पिछले माह ऐसी खबरों आई थी कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री कल्कि कोचलिन एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में हैं. कल्कि से जब इस पर सवाल किया […]

मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी से संबंधित अफवाहों पर ध्यान नहीं देती. पिछले माह ऐसी खबरों आई थी कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री कल्कि कोचलिन एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में हैं.

कल्कि से जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने से कहा, ‘मैं ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देती..और न ही मैं अपनी निजी जिंदगी पर बात करती हूं.’ ‘रॉक ऑन’ के 42 वर्षीय अभिनेता ने साल की शुरुआत में ही अपनी पत्नी से अलग होने की बात की पुष्टि की थी.

वहीं कल्कि और उनके पति फिल्मकार अनुराग कश्यप ने 2015 में तलाक लेने का फैसला किया था. कल्कि की आने वाली फिल्म अनु मेनन की ‘वेटिंग’ है. इसमें वह नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >