VIDEO : नहीं होगी शाहरुख-सलमान की भिडंत, ''रईस'' की रिलीज डेट टली

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्‍म ‘फैन’ हाल ही में रिलीज हुई है. हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थी कि इस ईद में सलमान खान और शाहरुख की फिल्‍मों की भिड़ंत होगी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्‍योंकि खबरों की मानें तो ‘रईस’ की रिलीज डेट टल गई है. दरअसल हर साल ईद […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्‍म ‘फैन’ हाल ही में रिलीज हुई है. हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थी कि इस ईद में सलमान खान और शाहरुख की फिल्‍मों की भिड़ंत होगी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्‍योंकि खबरों की मानें तो ‘रईस’ की रिलीज डेट टल गई है.

दरअसल हर साल ईद के मौके पर सलमान अपनी फिल्‍म रिलीज करते हैं वहीं शाहरुख भी इसी मौके पर अपनी फिल्‍म रिलीज करना चाहते थे. लेकिन दोनों की फिल्‍मों का एकसाथ रिलीज होना फायदे का सौदा नहीं लग रहा था ऐसे में किसी एक को पीछे हटना पड़ता.
वहीं खबरों की मानें तो शाहरुख ने अपने दोस्‍त स‍लमान को ईदी देते हुए अपने कदम पीछे खींच लिये हैं. अब सलमान की फिल्‍म ईद पर रिलीज होगी और शाहरुख की फिल्‍म 2017 में रिलीज होगी. बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान से सजी इस फिल्‍म में शाहरुख का डिफ्रेंट अंदाज देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >