बिजी शेड्यूल से समय निकालकर बच्‍चों संग मस्‍ती कर रहे हैं शाहरुख खान

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने आखिरकार अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताया. शाहरुख इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फैन’ के प्रचार और राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ की शूटिंग में मसरुफ हैं. शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, ‘कई दिनों बाद अपने घर पर […]

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने आखिरकार अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताया. शाहरुख इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फैन’ के प्रचार और राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ की शूटिंग में मसरुफ हैं.

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, ‘कई दिनों बाद अपने घर पर अपने बच्चों के साथ हूं…सिर्फ टीवी देख रहा हूं…गाने सुन रहा हूं…और बातें कर रहा हूं…सर्वश्रेष्ठ छुट्टी…जिसकी काफी जरुरत थी….’ मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ‘फैन’ में शाहरुख ने दो भूमिकाएं निभाई हैं…एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना की और दूसरी उसके सबसे बडे फैन गौरव की.

शाहरुख को फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिल रही है. शाहरुख की आने वाली फिल्म राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ है. फिल्म 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है. यह शराब तस्कर रईस खान (शाहरुख खान) की कहानी है…जिसके कारोबार को एक पुलिस अधिकारी चौपट कर देता है. पुलिस अधिकारी की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे.

फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी नजर आएंगी. फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और गौरी खान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >