व्यस्त कंगना के पास नहीं है अदजानिया की फिल्म के लिए टाइम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत तारीखों की कमी के कारण होमी अदजानिया की अगली फिल्म में काम नहीं करेगीं. होमी की अगली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. ‘कॉकटेल’ के निर्देशक इस फिल्म के लिए कंगना से बातचीत कर रहे थे, लेकिन तारीखों की कमी के कारण […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत तारीखों की कमी के कारण होमी अदजानिया की अगली फिल्म में काम नहीं करेगीं. होमी की अगली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. ‘कॉकटेल’ के निर्देशक इस फिल्म के लिए कंगना से बातचीत कर रहे थे, लेकिन तारीखों की कमी के कारण उन दोनों के बीच बात नहीं बनी.

सूत्रों के मुताबिक होमी ने कंगना को फिल्म की विषयवस्तु सुनायी. कंगना ने होमी के साथ इस फिल्म में काम करने की दिलचस्पी भी दिखाई, लेकिन वह ‘रंगून’ के बाद हंसल मेहता की अगली फिल्म के लिए पहले ही शूटिंग की तारीखें दे चुकी हैं. दोनों फिल्मों की शूटिंग तारीखों में टकराव के कारण उन्होंने भविष्य में एक दूसरे के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जतायी है.

‘क्वीन’ अभिनेत्री इस समय विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान काम कर रहे हैं. खबर है कि 28 वर्षीया अभिनेत्री हंसल मेहता की फिल्म ‘सिमरन’ में काम कर रही है.

इसके अलावा वह केतन मेहता की फिल्म ‘वारियर क्वीन रानी लक्ष्मीबाई’ में भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >