VIDEO: टाइगर-श्रद्धा का रोमांस, ''सब तेरा...'' गाना हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘बागी’ का पहला गाना ‘सब तेरा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है और श्रद्धा ने भी उनका साथ दिया है. इस गाने में दोनों पानी में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज […]

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘बागी’ का पहला गाना ‘सब तेरा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है और श्रद्धा ने भी उनका साथ दिया है. इस गाने में दोनों पानी में रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखी हैं. टाइगर-श्रद्धा की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है. दोनों पहली बार एकदूसरे के साथ स्‍‍क्रीन शेयर कर रहे हैं. इस रोमांटिक गाने के बोल और दोनों की कैमेस्‍ट्री दर्शकों को पसंद आयेगी.

फिल्‍म में टाइगर एक बार फिर अपने शानदार एक्‍शन सीन से दर्शकों को हैरान करते नजर आयेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकोंने बेहद पसंद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >