PHOTOS : ‘सरबजीत'' का पहला पोस्टर जारी, अमित शाह और गडकरी भी थे मौजूद

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां फिल्म ‘सरबजीत’ के पहले आधिकारिक पोस्टर को जारी किया. उमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है जिसकी पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदियों द्वारा किये गये हमले […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां फिल्म ‘सरबजीत’ के पहले आधिकारिक पोस्टर को जारी किया. उमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है जिसकी पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदियों द्वारा किये गये हमले के बाद मृत्यु हो गयी.

भाजपा अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माता वासु भगनानी, भूषण कुमार और संदीप सिंह ने भी भाग लिया. इस दौरान अभिनेत्री रिचा चड्ढा भी मौजूद थीं. ऐश्वर्या फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार अदा कर रहीं हैं. शाह ने इस मौके पर फिल्म की टीम को बधाई दी.

आपको बता दें कि सरबजीत को आतंकवाद के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था. 22 वर्षों तक जेल में रहने के बाद उनपर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई. इस दौरान उनपर कई तरह के अत्‍याचार भी किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >