...अब कैटरीना को लेकर फिल्‍म बनायेंगे सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर खबरें आ रही है कि वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर फिल्‍म बना सकते हैं. सलमान को कैटरीना का गॉडफादर कहा जाता हैं. सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ‘सुल्‍तान’ में सलमान एक रेसलर की […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर खबरें आ रही है कि वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर फिल्‍म बना सकते हैं. सलमान को कैटरीना का गॉडफादर कहा जाता हैं. सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ‘सुल्‍तान’ में सलमान एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं.

हाल ही में कैटरीना की फिल्‍म ‘फितूर’ रिलीज हुई थी. कैट को इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें थी लेकिन दर्शकों ने फिल्‍म को कुछ खास रिस्‍पांस नहीं दिया. फिल्‍म में आदित्‍य रॉय कपूर और अभिनेत्री तब्‍बू भी मुख्‍य भूमिका में थे. इससे पहले कैट की ‘फैंटम’ भी बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्‍म में सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में थे.

अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान कैटरीना को लेकर एक फिल्‍म बना सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो कैटरीना के लिए वाकई यह एक खुशखबरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >