वीडियो में देंखें प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड एंट्री

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिकों’ के बाद अब ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड फिल्म में डेब्‍यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके सह-अभिनेता ड्वेन जॉन्सन ने इसकी पुष्टि की है. जान्सन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है और प्रियंका के इसमें शामिल होने का स्वागत किया है. […]

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिकों’ के बाद अब ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड फिल्म में डेब्‍यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके सह-अभिनेता ड्वेन जॉन्सन ने इसकी पुष्टि की है. जान्सन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है और प्रियंका के इसमें शामिल होने का स्वागत किया है.

पिछले साल हॉलीवुड टीवी थ्रिलर कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ से शुरुआत करने वाली प्रियंका 1990 के दशक में आउ टीवी धारावाहिक पर आधारित फिल्म में खलनायिका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में होंगी.

अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा है कि,’ वह दुनिया के बडे सितारों में से एक है. जबर्दस्त प्रतिभाशाली और अत्यधिक खतरनाक-बेवॉच के लिए सही. हमारे समूह में शामिल होने पर प्रियंका चोपडा का स्वागत.’

https://www.instagram.com/p/BB2nm0ZJs6b/

उन्होंने बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले सप्ताह शुरु होगी. ‘मैरी कॉम’ की अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्रम पेज पर एक वीडियो साझा की है. ‘बेवॉच’ फिल्म में एलेक्जेंड्रा डडारियो, आईलफेंश हडेरा और केली रोहरबाच भी नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >