सामने आया ऐश्‍वर्या का सादगी भरा अंदाज, सरबजीत का फर्स्‍टलुक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ‘जज्‍बा’ के बाद एकबार फिर अपने नये अंदाज से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं. ओमंग कुमार की आगामी फिल्‍म ‘सरबजीत’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है जिसमें ऐश्‍वर्या सादगी भरे लुक में नजर आ रही हैं. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या के अलावा रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा भी […]

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ‘जज्‍बा’ के बाद एकबार फिर अपने नये अंदाज से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं. ओमंग कुमार की आगामी फिल्‍म ‘सरबजीत’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है जिसमें ऐश्‍वर्या सादगी भरे लुक में नजर आ रही हैं. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या के अलावा रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

यह भारतीय किसान सरबजीत की बायोपिक फिल्‍म होगी जिसमें ऐश्‍वर्या उनकी बहन का किरदार निभायेंगी. आपको बता दें कि सरबजीत को आतंकवाद के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था. 22 वर्षों तक जेल में रहने के बाद उनपर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई. इस दौरान उनपर कई तरह के अत्‍याचार भी किये गये थे.

फिल्‍म में रणदीप सरबजीत का किरदार निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म का एक और पोस्‍टर रिलीज किया गया था जिसमें ऋचा चड्ढा पंजाबी कुड़ी के अंदाज में नजर आ रही हैं. वे सलवार-सूट और लंबी चोटी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या सरबजीत की बहन दलबीर कौर के किरदार में दिखाई देंगी.

यह ओमंग कुमार की दूसरी बायोपिक फिल्‍म होगी. इससे पहले उन्‍होंने फिल्‍म ‘मैरीकोम’ बनाई थी जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. यह फिल्‍म बॉक्‍सर मैरीकोम की बायोपिक थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. यह फिल्‍म दर्शकों को भावुक कर सकती हैं क्‍योंकि शूटिंग के दौरान खुद ऐश्‍वर्या इतनी भावुक हो गई थी कि उन्‍होंने केछ देर के लिए सेट छोड़ दिया था.

फिल्‍म आगामी 26 मई को रिलीज होनेवाली है. तीनों ही कलाकार पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >