श्याम बेनेगल के पैनल में शामिल हुए कमल हासन और गौतम घोष

नयी दिल्ली : अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन और निर्देशक गौतम घोष को आज श्याम बेनेगल की समिति में शामिल किया गया है जिसका गठन सरकार ने सेंसर बोर्ड के कामकाज को देखने के लिए किया है. सूत्रों ने कहा कि समिति में कमल हासन और फिल्म निर्माता गौतम घोष को शामिल किया गया है. सूचना […]

नयी दिल्ली : अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन और निर्देशक गौतम घोष को आज श्याम बेनेगल की समिति में शामिल किया गया है जिसका गठन सरकार ने सेंसर बोर्ड के कामकाज को देखने के लिए किया है. सूत्रों ने कहा कि समिति में कमल हासन और फिल्म निर्माता गौतम घोष को शामिल किया गया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बोर्ड के कामकाज पर गौर करने के लिए एक जनवरी को समिति का गठन किया था.

बेनेगल के अलावा समिति में शामिल अन्य सदस्य हैं फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा, पीयूष पांडेय और फिल्म पत्रकार भावना सोमैया. इन लोगों ने पिछले हफ्ते मुंबई में सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी जहां राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे. जेटली ने पिछले हफ्ते कहा था कि फिल्म प्रमाणन दिशानिर्देश को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बनाया जाना चाहिए और इसे यथासंभव बिना भेदभाव का होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >