कैटरीना को सबसे अधिक मेहनती मानती हैं तब्बू

मुंबई : अपनी आने वाली फिल्म ‘फितूर’ में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू ने कहा है कि उन्होंने अब तक जितनी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है उसमें ‘फैंटम’ स्टार सबसे अधिक मेहनती अभिनेत्री हैं. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘फितूर’ में कैटरीना कैफ, आदित्‍य रॉय कपूर और तब्‍बू […]

मुंबई : अपनी आने वाली फिल्म ‘फितूर’ में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू ने कहा है कि उन्होंने अब तक जितनी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है उसमें ‘फैंटम’ स्टार सबसे अधिक मेहनती अभिनेत्री हैं. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘फितूर’ में कैटरीना कैफ, आदित्‍य रॉय कपूर और तब्‍बू मुख्‍य भूमिका में हैं.

‘फितूर’ के ट्रेलर लांच के मौके पर तब्बू ने बताया, ‘मैं जितनी अभिनेत्रियों से मिली हूं, देखा है और उनके साथ काम किया है उसमें कैटरीना सबसे अधिक मेहनती हैं. तैयारी के लिए मेरे पास तीन दिन था… उनके साथ काम किया जिसमें उसने अद्भुत काम किया.’ निर्देशक अभिषेक कपूर का भी मानना है कि कैटरीना पूरी तरह से अपने काम में डूब गयी थी.

अभिषेक ने बताया, ‘मुझे लगता है कि कैटरीना को काम का फितूर है… जिस तरह से वह काम करती है वह अद्भुत है. अपने काम को लेकर वह काफी समर्पित है.’ कैटरीना ने बताया कि उन्होंने तब्बू के साथ शूटिंग का आनंद लिया. तब्बू ‘फितूर’ फिल्म में कैटरीना की मां की भूमिका में हैं. यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >