2016 : सलमान खान Vs ऐश्‍वर्या राय

मुबंई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन आगामी वर्ष में एकदूसरे के आमने-सामने होंगे. घबराइए नहीं दरअसल सलमान की आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ और ऐश्‍वर्या राय की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्‍किल’ वर्ष 2016 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. ‘सुल्‍तान’ में सलमान एक रेसलर की भूमिका निभानेवाले हैं. हाल ही में […]

मुबंई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन आगामी वर्ष में एकदूसरे के आमने-सामने होंगे. घबराइए नहीं दरअसल सलमान की आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ और ऐश्‍वर्या राय की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्‍किल’ वर्ष 2016 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. ‘सुल्‍तान’ में सलमान एक रेसलर की भूमिका निभानेवाले हैं. हाल ही में फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली ने इस बात का खुलासा किया था कि हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में वे सलमान और ऐश्‍वर्या को लेना चाहते थे.

करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्‍किल’ में अनुष्‍का शर्मा और रणबीर कपूर भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. करण ने हाल ही फिल्‍म के रिलीज डेट की घोषण की थी. वहीं सलमान की फिल्‍म पहले दीवाली पर रिलीज होनेवाली थी फिर बाद में इसे दीवाली के लिए टाल दिया गया. सलमान और ऐश्‍वर्या को दर्शक एकसाथ एक ही फिल्‍म में तो नहीं देख पायेंगे लेकिन दीवाली पर दोनों फिल्‍मों को लुत्‍फ जरूर उठा सकते हैं.

हाल ही में सलमान और ऐश्‍वर्या एक अवार्ड फंक्‍शन में शामिल हुए थे जहां दोनों एकदूसरे से नजरें चुराते नजर आये. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि दोनों एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. लेकिन अब दोनों एकदूसरे से अलग हो चुके हैं. लेकिन हाल ही में ‘बिग बॉस 9’ के एक एपिसोड में अभिनेत्री कृति शैनन के साथ सलमान ने फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के एक रोमांटिक सीन को दोहराया था. ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद सलमान और ऐश्‍वर्या की जोड़ी ने खासा सुर्खियां बटोरी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >