...इसलिए कई अभिनेत्रियां मुझे दोष देती हैं : सोनम कपूर

मुंबई : बॉलीवुड की ‘फैशन क्वीन’ मानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि फिल्म जगत की कई अभिनेत्रियां हमेशा स्टाइलिश रहने का चलन शुरु करने के लिए उन्हें दोषी ठहराती हैं. सोनम जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म […]

मुंबई : बॉलीवुड की ‘फैशन क्वीन’ मानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि फिल्म जगत की कई अभिनेत्रियां हमेशा स्टाइलिश रहने का चलन शुरु करने के लिए उन्हें दोषी ठहराती हैं. सोनम जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा, ‘कई अभिनेत्रियां मुझे दोष देती हैं. मुझे याद है एक बहुत बडी अभिनेत्री ने मुझसे कहा था कि ‘सोनम तुम ऐसा क्यों करती हो. तुम्हें पता है कि मैं अब अपने स्टाइलिस्ट को कितने पैसे दे रही हूं.’

सोनम ने कहा, ‘मैं सोच रही थी कि मैं अपने स्टाइलिस्ट को पैसे नहीं देती, मेरी स्टाइलिस्ट मेरी बहन है या मैं खुद से ऐसा कर लेती हूं. आपको बस खुद के अनुरुप होना चाहिए.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >