जल्द ही ‘बाजीराव मस्तानी'' देखूंगा : वरुण धवन

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को देखने के लिए समय निकालेंगे। उनकी फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ ही भंसाली की फिल्म रिलीज हुई है. पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई ‘बाजीराव मस्तानी’ में लोग अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय की […]

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को देखने के लिए समय निकालेंगे। उनकी फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ ही भंसाली की फिल्म रिलीज हुई है. पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई ‘बाजीराव मस्तानी’ में लोग अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं.

यहां स्टारडस्ट अवार्ड्स से इतर वरुण ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने रणवीर से मुलाकात की और उसे बधाई भी दी। मैं 100 प्रतिशत जल्द ही ‘बाजीराव मस्तानी’ देखूंगा.” वरुण उनकी फिल्म ‘दिलवाले’ को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी आश्वस्त दिखे। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और कृति सेनन की भी मुख्य भूमिकाएं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >