स्पष्टीकरण के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता : शाहरुख खान

नयी दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सोशल मीडिया पर भले ही छाये हों, लेकिन वह किसी बात पर स्पष्टीकण के लिए इस माध्यम का इस्तेमाल नहीं करते. रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्‍म ‘दिलवाले’ का सोशल मीडिया पर एक वर्ग विरोध कर रहा है. यह वर्ग असहिष्णुता पर शाहरुख के हाल के बयान के विरोध में […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सोशल मीडिया पर भले ही छाये हों, लेकिन वह किसी बात पर स्पष्टीकण के लिए इस माध्यम का इस्तेमाल नहीं करते. रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्‍म ‘दिलवाले’ का सोशल मीडिया पर एक वर्ग विरोध कर रहा है. यह वर्ग असहिष्णुता पर शाहरुख के हाल के बयान के विरोध में ‘दिलवाले’ फिल्म का बहिष्कार करने का संदेश फैला रहा है. उन्होंने कहा कि किसी फिल्म की रिलीज से पहले इस तरह की आलोचना उन्हें या फिल्म को प्रभावित नहीं करती.

फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैंने किसी बात पर सफाई के लिए सोशल मीडिया का कभी इस्तेमाल नहीं किया. मैं ऐसे किसी व्यक्ति से क्यों बहस करुं जो बेवकूफ है. आपको सोशल मीडिया को पूरे विश्वास के साथ नहीं लेना होता है. जब आप सार्वजनिक हस्ती होते हैं तो आपको जिम्मेदार रहने की जरुरत है और मुझे जैसे लोगों को सजग रहना चाहिए.’

शाहरुख ने कहा, ‘यह छोटी बात है. लोगों जब कुछ कहना चाहते हैं तो सार्वजनिक हस्तियों के कंधे पर खडे हो जाते हैं……. किसी ने कई साल पहले मुझसे कहा था कि यदि आपका नाम है तो लोग ऐसी बात करेंगे ही. ‘बहुत सालों से नाम है’ माशाल्लाह, अब यह हर हफ्ते या महीने होता है…….’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह बडा विचित्र है कि यह फिल्म के रिलीज होने के आसपास होता है. अवसरवादी लोग हैं….. वे कोशिश करते हैं और बोलते हैं, मेरा अनुभव ऐसा है कि मुझे लोगों से इतना प्यार मिला…. कि मैं समझता हूं कि इन चीजों का ….. न तो हमपर, न हमारी फिल्म, नाम या काम पर कोई असर होता है.’ ‘दिलवाले’ फिल्म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन, कीर्ति सेनन भी हैं. फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >