पाकिस्तानी टीवी शो में शाहरुख-काजोल

कराची : हिंदी फिल्मों के लिए पाकिस्तान के एक महत्वपूर्ण बाजार के तौर पर उभरने के साथ शाहरुख खान और काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए यहां के दो लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रमों में नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण […]

कराची : हिंदी फिल्मों के लिए पाकिस्तान के एक महत्वपूर्ण बाजार के तौर पर उभरने के साथ शाहरुख खान और काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए यहां के दो लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रमों में नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन एवं कृति सैनन अहम किरदारों में होंगे.

उन्होंने इन दोनों कार्यक्रमों की प्रस्तोताओं शाइस्ता लोधी और सनम जंग के साथ दुबई में शो रिकॉर्ड किए. ये दोनों शो सुबह प्रसारित होते हैं. ‘हम टीवी’ के एक अधिकारी ने कहा, ‘शाहरुख खान और काजोल सरहद के दोनों ओर मशहूर हैं तथा पाकिस्तान में भी उनके बहुत चाहने वाले हैं.’
यह चैनल ‘जागो पाकिस्तान जागो’ और ‘सितारे की सुबह’ नाम से दो लोकप्रिय कार्यक्रमों को प्रसारित करता है. शाहरुख और काजोल वाले शो 17 दिसंबर को प्रसारित किए जाएंगे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति शैनन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >