ट्विटर पर शाहरुख खान के फॉलोवरों की संख्या 1.6 करोड़

मुंबई : माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अभिनेता शाहरुख खान के फॉलोवरों की संख्या 1.6 करोड़ पहुंच गयी है. देश में किंग खान से ज्यादा फॉलोवर अब सिर्फ मेगास्टार अमिताभ बच्चन के हैं. इसके साथ ही 50 वर्षीय अभिनेता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है. ट्विटर पर मोदी के 1.58 […]

मुंबई : माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अभिनेता शाहरुख खान के फॉलोवरों की संख्या 1.6 करोड़ पहुंच गयी है. देश में किंग खान से ज्यादा फॉलोवर अब सिर्फ मेगास्टार अमिताभ बच्चन के हैं. इसके साथ ही 50 वर्षीय अभिनेता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है. ट्विटर पर मोदी के 1.58 करोड़ फॉलोवर हैं.

शाहरुख तीन जनवरी, 2010 से ट्विटर पर आए और वह यहां काफी सक्रिय भी हैं. वह लगातार अपने परिवार की खास तस्वीरें, पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी यादें, कविताएं और दार्शनिक बातें साझा करते हैं. सुपरस्टार पूरी दुनिया में मौजूद अपने प्रशंसकों के साथ ‘चैट’ के जरिए भी बड़ी सक्रियता से जुड़े रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >