अर्जुन बोले,'' मैं सिंगल हूं जल्‍द मिंगल होने के लिए तैयार...''

मुंबई : बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का नाम भले ही समय-समय पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जोडा जाता रहा हो लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह सिंगल हैं. अर्जुन के बारे में यह चर्चा थी कि वह ‘टू स्टेट्स’ की अपनी सह-अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ डेटिंग कर रहे थे. इसके बाद दबंग गर्ल […]

मुंबई : बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का नाम भले ही समय-समय पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जोडा जाता रहा हो लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह सिंगल हैं. अर्जुन के बारे में यह चर्चा थी कि वह ‘टू स्टेट्स’ की अपनी सह-अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ डेटिंग कर रहे थे.

इसके बाद दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनका नाम जुडा और हाल ही में जैकलिन फर्नांडीज के साथ उनकी बढती दोस्ती की चर्चा थी. ‘इश्कजादे’ अभिनेता ने कहा कि वह डेटिंग के लिए तैयार हैं लेकिन वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं. अर्जुन ने को बताया ‘मैं सिंगल हूं….मिंगल होने के लिए तैयार हूं.’

वह अब आर बाल्की की फिल्म ‘‘की एंड का’ में करीना कपूर खान के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में करीना संग काम करने को लेकर अर्जुन खासा उत्‍साहित हैं. दोनों पहली बार एकसाथ काम करनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >